शाहरूख के कंधे का दर्द बढा!

फिल्म से जुड़े एक सूत्र के अनुसार मुददसर अजीज की फिल्म दूल्हा मिल गया के एक स्टट दृश्य की शुटिंग के दौरान शाहरूख के बाएं कंधे पर चोट आ गयी थी।
चोट के बावजूद शाहरूख ने शुटिंग जारी रखी जिसकी वजह से उनके कंधे में चोट गहरा हो गया। जिससे उन्हें नानावती अस्पताल मे भर्ती होना पड़ा।
थोड़ा ठीक होने के बाद शाहरूख फिल्म माई नेम इज खान की शुटिंग के लिए लास एंजेलिस चले गए जहां शुटिंग के दौरान उनके कंधे का दर्द दोबारा बढ गया।
डाक्टर ने उन्हें पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है पर शाहरूख अपने दोस्त करन जौहर के फिल्म की शुटिंग को बीच मे रोकना नही चाहते।
पर शाहरूख आपको जान लेना चाहिए कि जान है तो जहान है इसलिए हम कहेगे कि आप थोड़ा आराम फरमा लिजिए।
करन जौहर दूल्हा मिल गया बालीवुड माई नेम इज खान शाहरूख खान bollywood dulha mil gaya karan johar my name is khan shah rukh khan


Click it and Unblock the Notifications