डॉन 2 का किरदार लोगों के होश उड़ा देगा: शाहरूख खान
आज एक बार फिल्म 'डॉन 2' से शाहरूख अपने पुराने अंदाज में दिखायी पड़ने वाले है। फिल्म डॉन 2, 23 दिसंबर को पर्दे पर पहुंच रही है। फिल्म का प्रमोशन जोरों पर है, फिल्म के ट्रेलर भी लोगों को काफी अच्छे लग रहे हैं। ऐसे ही प्रमोशन इंवेट के दौरान मीडिया ने किंग खान से प्रश्न किया गया कि अचानक इतने साल बाद वो निगेटिव करेक्टर प्ले करने जा रहे हैं क्या उन्हें डर नहीं लगता है कि ऐसे किरदार अब उनके करियर के लिए नहीं है। जिसके जवाब में शाहरूख ने कहा कि वह हर रोल को मन से जीते हैं। इसलिए उनकी निगाहों में हर रोल की कीमत होती है।
और वो किसी भी रोल को ओके तभी करते हैं जब उन्हें लगता है कि इस रोल में कुछ नया करने को है। फिल्म डॉन 2 का किरदार भी कुछ ऐसा है जिसके बारे में उन्हें लगता है कि दर्शक भी जरूर इस किरदार को पसंद करेंगे। डॉन 2 के लिए किंग खान ने काफी मेहनत की है। शाहरूख ने कहा कि कोई रोल अच्छा या बुरा नहीं होता है। उसे अच्छा है या बुरा तो किरदार जीने वाला अभिनेता और फिल्म की पटकथा बनाती है। उन्हें लगता है कि डॉन 2 का किरदार लोगों के होश उड़ा देगा।


Click it and Unblock the Notifications












