शाहरूख को गोल्डन ग्लोब का न्योता!

अगर शाहरूख वहां जाते है तो वे बालीवुड के पहले ऐसे कलाकार होगे जिन्हें गोल्डल ग्लोब पुरस्कार समारोह में शिरकत करने का मौका मिलेगा।
किंग खान ने बताया कि उन्हें हालीवुड फारन प्रेस असोशिएसन (HFPA) की ओर से आमंत्रण मिल चुका है। शाहरूख अभी लास एंजेलिस में अपनी फिल्म माई नेम इज खान की शुटिंग में व्यस्त है। हालीवुड फारन प्रेस असोशिएसन की तरफ से आयोजित किए जाने वाले समारोह का आयोजन भी लास एंजेलिस में ही होगा।
शाहरूख ने इस बारे में कहा, '' समारोह के आयोजक चाहते है कि बड़ी हस्तियों के द्धारा पुरस्कार दिया जाए, उन्होंने मुझे ड्रामा सूची की एक फिल्म पेश करने की पेशकश की है। 11 जनवरी को होने जा रहे समारोह में मैं शामिल होने जा रहा हूं। वही रहमान से मिलना सुखद अनुभव होगा।''
यही नही करन जौहर भी समारोह में शिरकत करने जा रहे है अगर ऐसा होता है तो बालीवुड की तीन बड़ी महान हस्तियां इस समारोह मे दिखाई देंगी।


Click it and Unblock the Notifications











