प्रगति मैदान में भावुक हुए शाहरुख
फिल्म अभिनेता शाहरुख खान ने बुधवार को जब प्रगति मैदान में चल रहे ऑटो एक्सपो में प्रवेश किया तो वह उनके लिए एक भावुक क्षण था क्योंकि वहां पहुंचने पर उन्हें अपने दिवंगत पिता और अपने परिवार के साथ बिताए समय की याद आ गई।
शाहरुख ने कहा, "मेरा बचपन यहां प्रगति मैदान में बीता है। यहां मेरे पिता की एक दुकान थी और अब मैं कई साल बाद प्रगति मैदान आया हूं जबकि मेरे पिता के निधन को ही 30 वर्ष हो गए हैं। मुझे पुराना समय बहुत याद आता है और मैं अपने परिवार को बहुत याद करता हूं।" उन्होंने कहा कि एक बार फिर उसी पुरानी जगह पर आना एक बहुत भावुक कर देने वाला पल है।
44 वर्षीय अभिनेता दिल्ली में चल रहे ऑटो एक्सपो में हुंडई की नई 'आई10 इलेक्ट्रिक' कार पेश करने के लिए यहां आए थे। इस कार से पर्यावरण प्रदूषित नहीं होगा। शाहरुख हुंडई के ब्रांड एम्बेस्डर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications