शाहरुख ने 3 दिनों में पूरी की शूटिंग
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने फिल्म 'दूल्हा मिल गया' में एक कव्वाली और फिल्म के प्रचार के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले एक गाने की शूटिंग महज तीन दिनों में पूरी कर दी हालांकि अभी वह कंधे की चोट से पूरी तरह नहीं उबरे हैं।
फिल्म के निर्माता विवेक वासवानी ने कहा, "तीन दिनों की शूटिंग में ही शाहरुख ने अपने हिस्से का पूरा काम खत्म कर लिया। उनमें अपार ऊर्जा है। उन्होंने बहुत तेजी से अपना काम पूरा किया।" गौरतलब है कि 'दूल्हा मिल गया' में सुष्मिता सेन और फरदीन खान प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
कव्वाली दूल्हा मिल गया बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान शूटिंग bollywood dulha mil gaya film qawaali shah rukh khan shoot superstar


Click it and Unblock the Notifications