..................... shah rukh daughter suhana khan private video with rumoured boyfriend archies co-star agastya nanda - Hindi Filmibeat

शाहरुख की लाडली सुहाना खान का प्राइवेट वीडियो लीक, देर रात रुमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ जश्न मनाती आई नजर

suhana khan, Shahrukh Khan, Agastya Nanda

Suhana Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh khan)की लाडली सुहाना खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच सुहाना खान का एक प्राइवेट वीडियो इंटरनेट (Social Media) पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) के साथ जश्न मनाती दिख रही हैं। इस वीडियो पर यूजर्स जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

सुहाना खान और अगस्त्य नंदा का वीडियो-

दरअसल बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान इन दिनों एक साथ अपनी फिल्म द आर्चीज से बॉलीवुड को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा पिछले काफी समय से खबरें ये भी हैं कि सुहाना और अगस्त्य नंदा एक दूसरे को डेट भी कर रहे हैं।

दोनों की डेटिंग की इन सब अफवाहों के बीच सुहाना और अगस्त्य का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। ये वीडियो लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अगस्त्य नंदा की बर्थडे पार्टी में सुहाना खान भी पहुंची हैं।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, अगस्त्य नंदा ने रात 12 बजे अपनी आने वाली फिल्म 'द आर्चीज' के को-स्टार के साथ बर्थडे केक कट किया। इस दौरान उनके साथ शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और मिहिर आहूजा भी नजर आ रहे हैं। इस खास मौके पर सुहाना और अगस्त्य ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते नजर आए।

सुहाना और अगस्त्य की फिल्म द आर्चीज-

हिंदी सिनेमा जगत की जानी मानी डायरेक्टर जोया अख्तर की अपकमिंग फिल्म 'द आर्चीज' का हर कोई बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहा है। क्योंकि जोया की इस मूवी से शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा जैसे तमाम स्टार किड्स फिल्मी दुनिया में कदम रखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X