शाहरूख की दीवानी दीपिका..

हाल ही में प्रदर्शित फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अनुष्का ने कहा कि वे बचपन से ही शाहरुख खान की फिल्मों की दीवानी रही हैं। उन्होंने कहा कि वे शाहरुख की फिल्मों को देखकर बड़ी हुईं हैं।
अनुष्का ने कहा कि वे खुद को भाग्यशाली मानती हैं क्योंकि उन्होंने फिल्मी करियर की शुरुआत शाहरुख के साथ की है। उन्होंने कहा कि 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' और 'चक दे इंडिया' उनकी प्रिय फिल्में हैं।
दूसरी ओर 'ओम शांति ओम' से फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली दीपिका ने कहा कि शुरुआत में शाहरुख के साथ काम करने को लेकर वे काफी चिंतित रहती थीं। लेकिन जल्द ही वे किंग खान के साथ सहज हो गईं।
दीपिका ने कहा कि वे भी शाहरुख की फिल्मों को देखकर बड़ी हुईं हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
anushka sharma अनुष्का शर्मा दीपिका पादूकोण बालीवुड शाहरूख खान bollywood deepika padukone shah rukh khan


Click it and Unblock the Notifications