भारत बदल सकते हैं शाहरूख-आमिर :चित्रांगदा सिंह

chitrangada-Singh
गरीबी, कुपोषण और यौन शोषण के लिए तस्करी जैसे मुद्दे अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह को परेशान करते हैं।चित्रांगदा महसूस करती हैं कि यदि भारतीय फिल्मोद्योग की आमिर खान और शाहरुख खान जैसी हस्तियां मदद करें तो समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। इन दोनों कलाकारों में इतना दम हैं जिससे भारत को बदला जा सकता है।

चित्रांगदा ने कहा, "भारत में बॉलीवुड बहुत मजबूत है और यहां तक कि बाहर रहने वाले भारतीय भी बॉलीवुड के पीछे चलते हैं। इसलिए मुझे निश्चित रूप से ऐसा लगता है कि यदि आमिर या शाहरुख जैसे कलाकार किसी सामाजिक मुद्दे से जुड़ते हैं तो मीडिया में उस खबर को काफी जगह मिलेगी और इससे जागरूकता पैदा होगी।"

देखें : नेस कैफे के विज्ञापन में दीपिका

उन्होंने कहा, "इन दिनों मीडिया बहुत शक्तिशाली है। इसलिए मीडिया और जानी-मानी हस्तियों को साथ आना चाहिए और कुछ अलग करना चाहिए। हां यह सही है कि आखिरकार मीडिया और फिल्म भी व्यापार ही हैं लेकिन उन्हें अपना कुछ समय समाज को भी देना चाहिए। इससे समाज का भला होगा।"

यौन शोषण के लिए बच्चों व युवाओं के अवैध व्यापार को रोकने संबंधी एक याचिका के समर्थन के लिए चित्रांगदा हाल ही में दिल्ली आई थीं। कॉस्मेटिक्स निर्माता 'द बॉडी शॉप' और ईसीपीएटी ने यह याचिका दायर की थी। ईसीपीएटी बच्चों के यौन शोषण के खिलाफ काम करने वाले संगठनों का एक नेटवर्क है।


चित्रांगदा ने 2003 में फिल्मकार सुधीर मिश्रा की फिल्म 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' से अभिनय की शुरुआत की थी। उनकी नई फिल्म 'ये साली जिंदगी' की शूटिंग पूरी हो गई है और नवंबर में इसका प्रदर्शन होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X