'बदो बदी' सिंगर पर भड़क गए शफकत अमानत अली, पाकिस्तानी गायक ने लोगों को लगाई लताड़!

पाकिस्तानी सिंगर शफकत अमानत अली इस वक्त चर्चा में हैं। उन्होने बदो बदी सिंगर चाहत फतेह अली खान को लेकर कुछ ऐसा कह डाला है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। उन्होने सिंगर को लेकर कहा है कि वो सिंगर नहीं हैं, लोग उनको सिंगर समझ बैठे हैं।
जी हां, इस बयान के बाल लोगों के भी रिएक्शन्स सामने आ रहे हैँ। जो वीडियो पेज पर साझा किया है उसमें शफकत चाहत अली खान को लेकर बातें कर रहे हैं। सिंगर का कहना था, ''चिंता वाली बात ये कि कुछ लोग उनको वाकई में सिगर समझते हैं।
वो कहते हैं कि उन्होने अपना नया गाना रिलीज कर दिया। वो हमारे मुल्क का मजाक उड़ा रहा है और आपने उसको... इसमें कुसूर हमारे लोगों का भी है, सोसाइटी भी ऐसा कर रही है।
जो बंदा जितना फनी बनकर आएगा लोग उसके तमाशबीन बन जाएंगे। लेकिन जब हमारे बच्चे इन बातों को भुगतेंगे तब हम सोंचेगे ये हमने क्या किया।'' इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग रिएक्ट कर रहे हैं।
क्या बोले लोग?
इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं। एक ने लिखा है, वह बहुत पढ़ा-लिखा लगता है.. हमें इसी को बढ़ावा देने की जरूरत है.. लेकिन हमें गंदगी को बढ़ावा देना पसंद है। एक ने लिखा, सारा कसूर ही अवाम का है, मैं उसके वीडियो नहीं देखता। वह कोई सामान्य आदमी नहीं है. कितने शर्मनाक गीत और प्रसंग। शफ़क़त अमानत एक किंवदंती हैं।
एक ने लिखा, सच है, बिल्कुल वह बिल्कुल सही है। एक ने लिखा, आज कल सही बाच को सही कहने वालों को बेवकूफ और अहंकारी कहते हैं। वह 100% सही है। एक ने लिखा, ''बहुत तार्किक' और सत्य... कृपया हमारे दिग्गजों का कुछ सम्मान करें... इस तरह की सस्ती सामग्री टिकटॉक और चैट आदि को बढ़ावा न दें...।'' फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications