Shades of Saaho Chapter 2: श्रद्धा कपूर के जन्मदिन पर प्रभास ने किया धमाका
श्रद्धा कपूर की अगली फिल्म है बाहुबली एक्टर के साथ। फिल्म का नाम है - साहो। साहो की शूटिंग का एक वीडियो, शेड्स ऑफ साहो नाम से रिलीज़ किया जा चुका है और अब श्रद्धा कपूर के जन्मदिन पर उन्हें विश करते हुए, फिल्म की टीम ने साहो का एक और वीडियो जारी किया है - Shades of Saaho Chapter 2.
इस वीडियो में प्रभास और श्रद्धा कपूर एक्शन अवतार में नज़र आ रहे हैं। वहीं श्रद्धा इस फिल्म में एक बार फिर से एक्शन करती दिखाई देंगी। ये वीडियो फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है। वैसे भी बाहुबली 2 के बाद से दर्शक, साहो को बड़े परदे पर दोबारा देखने के लिए उत्साहित हैं। यहां देखिए फिल्म का टीज़र।
श्रद्धा कपूर 3 मार्च को अपना जन्मदिन मना रही हैं और इस मौके पर उनकी फिल्म की टीम ने उन्हें ये सरप्राइज़ दिया है। श्रद्धा कपूर 32 साल की हो चुकी हैं और 2010 से अब तक के अपने करियर में वो 13 फिल्में कर चुके हैं।
फिलहाल श्रद्धा कपूर, वरूण धवन के साथ रेमो डीसूज़ा की फिल्म स्ट्रीट डांसर 3D की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा वो नितेश तिवारी की फिल्म छिछोरे में सुशांत सिंह राजपूत के साथ दिखाई देंगी। लेकिन अगर फैन्स को इंतज़ार है तो श्रद्धा की सायना नेहवाल बायोपिक का।


Click it and Unblock the Notifications











