..................... Shadab the new voice of Salman’s Dabangg 2, दबंग की आवाज़ बनेगें शादाब - Hindi Filmibeat

दबंग की आवाज़ बनेगें शादाब

Shadab Faridi
मुंबई। सलमान खान की 'दबंग' का सीक्वल यानी 'दबंग 2' दिसम्बर माह में रीलीज होगी। इस फिल्म में दबंग की ही हिट जोड़ी सलमान और सोनाक्षी नज़र आएंगे। इस फिल्म के गाने गाकर पहली बार सूफी गायक शादाब फरीदी बॉलीवुड की म्यूसिक इंडस्ट्री का हिस्सा बनेंगे। 'दबंग 2' का निर्देशन इस बार सलमान खान के भाई अरबाज खान ने किया है।

'दबंग 2' में गाने से पहले शादाब ने कई बॉलीवुड अभिनेताओं जैसे सैफ अली खान, आमिर खान के शो सत्यमेव जयते और आर माधवन और अमिताभ बच्चन के लिए गाने गाए हैं। दबंग 2 में बतौर सिंगर काम करने को लेकर शादाब काफी खुश हैं उन्होंने कहा "बतौर सिंगर मैं बहुत लकी फील कर रहा हूं कि मुझे सलमान खान की फिल्म का हिस्सा बनूंगा। एक सूफी सिंगर के लिए बॉलीवुड के खानों के साथ काम करना बहुत बड़ी बात है।"

शादाब फरीदी बहुत टैलेंटेड सिंगरों में से एक हैं। उनकी आवाज का जादू हर किसी के दिल को छू जाता है। सूफी गायकों में शादाब एक ऐसा उभरता सितारा हैं जो अब अपनी गायिकी को और ऊंचाईयों तक पहुंचाने के लिए अब बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। शादाब सहारनपुर घराने से ताल्लुक रखते हैं और साथ ही सूफी गायिकी उनके रग रग में दौड़ती है।

बॉलीवुड में पहले से ही सूफी गायिकी बहुत मशहूर रही है और अब तो हर फिल्म में सूफी गानों की ही मांग है। पिछले साल रणबीर कपूर की फिल्म रॉकस्टार में सूफी गानों ने धूम मचा दी थी और फिल्म के गानों के चलते फिल्म भी काफी हिट हुई। अब दबंग 2 में सलमान खान सूफी गानों का जादू लाना चाहते हैं और इसीलिए उन्होने शादाब फरीदी को अपनी फिल्म के लिए लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X