फिर साथ नजर आएंगी शबाना-नंदिता

मेहता ने कहा कि अपनी आगामी फिल्म में शबाना और नंदिता के साथ वह अभिनेत्री सीमा बिस्वास को भी शामिल कर रही हैं। सीमा उनकी फिल्म 'वाटर' में थी। उन्होंने कहा, "मैं शबाना, नंदिता और सीमा को पसंद करती हूं।"
फिल्म के बारे में मेहता ने कहा हॉलीवुड निर्माता 'मिडनाइट्स चिल्ड्रन' पर आधारित फिल्म बनाने के लिए रुश्दी से लगातार संपर्क में थे लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि रुश्दी उनके साथ फिल्म बनाने के लिए तैयार हैं।
मेहता ने कहा कि रुश्दी के साथ उनकी दोस्ती तीन वर्ष पुरानी है। उन्होंने कहा, "न्यूयार्क में चार नवंबर 2008 को रुश्दी से भोजन पर मेरी मुलाकात हुई। मैंने उनसे कहा कि मिडनाइट्स चिल्ड्रन पर फिल्म बनाना अच्छा रहेगा। उन्होंने मुझसे कहा कि आप क्यों नहीं बनाती हैं।"
मेहता ने कहा, "रुश्दी ने फिल्म वाटर देखी है और वह जानते हैं कि मैं उनकी पुस्तक से साथ न्याय करूंगी।" वैसे उन्होंने अभी यह नहीं बताया है कि उनकी आगामी फिल्म का नायक कौन होगा।


Click it and Unblock the Notifications











