शबाना आजमी ने खतरा मोल लिया

By Staff

Shabana Azmi
अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की चिंताओं को दरकिनार करते हुए हिंदी फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी ने इस सप्ताह महिलाओं के शोषण के मुद्दे पर अफगानिस्तान में आयोजित एक वैश्विक शिखर सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में हिस्सा लिया। संयुक्त राष्ट्र ने उन्हें इस सम्मेलन के लिए आमिंत्रत किया था।

शबाना अपने पति जावेद अख्तर के साथ मंगलवार की रात काबुल के लिए रवाना हुई थीं। उन्‍होने काबुल के लिए प्रस्थान करने से पूर्व कहा था, "खतरे में मजा है।"

महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाली शबाना ने कई अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है। लेकिन वह महसूस करती हैं कि यह मौका उनके लिए कही ज्यादा महत्वपूर्ण था, क्योंकि वह एक ऐसे देश में गई थीं, जो महिलाओं के दमन के लिए बदनाम है।

शबाना ने कहा, "सम्मेलन का विषय था 'साइलेंस इज वायलेंस-इंड द एब्यूज ऑफ वूमेन इन अफगानिस्तान'। इस सम्मेलन को संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार शाखा और काबुल मानवाधिकार आयोग की एक रिपोर्ट का समर्थन प्राप्त था।"

शबाना ने बताया, "अफगानिस्तान में महिलाओं के साथ कैसे व्यवहार किया जाता है, इस मुद्दे के निष्कर्षो पर सम्मेलन में चर्चा की गई। हमने महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर लगाम लगाने के लिए कानून व्यवस्था और न्यायिक संस्थानों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X