चोटिल होने के बाद भी शूटिंग करने Budapest जाएंगी शबाना आजमी, सोशल मीडिया पर दिया बड़ा अपडेट

72 वर्षीय शबाना आजमी ने इलाज कर रहे डॉक्टर्स और पूरी टीम के साथ एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनकी हाथों में पट्टी बंधी नजर आ रही है। उन्होंने साथ ही कैप्शन में लिखा है- 'मेरी देखभाल करने वाली टीम को धन्यवाद। मैं स्टीवन स्पीलबर्ग द्वारा निर्मित हेलो 2 सीजन की शूटिंग के लिए बुडापेस्ट जा रही हूं। मुझे शुभकामनाएं दें।'
वहीं, बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए शबाना आजमी ने कहा- 'हालो' के दूसरे सीजन के लिए मुझे एक शेड्यूल की और शूटिंग करनी है। इसे आगे बढ़ाने की कोई संभावना नहीं है।' शबाना आजमी ने साथ ही इसे 'गैर जरूरी दुर्घटना' कहा है। उन्होंने कहा- 'मुझे हालो के दूसरे सीजन की शूटिंग करनी है और इसे पोस्टपोन नहीं किया जा सकता है।'
उन्होंने आगे कहा- 'मैं खुद से नाराज हूं। यह एक गैर जरूरी दुर्घटना थी। मैं जिनदल में थी। मैंने जंप किया और कलाई में खुद फ्रैक्चर करा बैठी।' शबाना आजमी को 28 फरवरी तक 'हालो' की शूटिंग करनी है। उन्होंने कहा कि सभी शारीरिक रूप से कठोर सीन हैं। मुझे नहीं पता मैं कैसे करूंगी। मैं वाकई खुद से गैर जिम्मेदार होने के लिए नाराज हूं।'
बता दें कि, कुछ दिनों पहले शबाना आजमी का कंधा फ्रैक्चर हुआ था। वहीं, अब उनकी कलाई में फ्रैक्चर आ गई है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो शबाना आजमी इस साल करण जौहर की फैमिली ड्रामा फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में धर्मेंद्र, जया बच्चन, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी।
Reportedly, Shabana had broken the other wrist a few days back and before that she had broken her shoulder.
Meanwhile, on the work front, Shabana will next be seen in Karan Johar's family drama 'Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani' with Dharmendra, Jaya Bachchan, Ranveer Singh and Alia Bhatt.


Click it and Unblock the Notifications












