इस साल तीन धमाके ला रही हैं शबाना अाज़मी..बेहद अलग
इस साल भी शबाना आज़मी आपको तीन अलग अलग तरह की फिल्मों में नज़र आएंगी।
वेटेरन एक्ट्रेस शबाना आज़मी अपने फिल्मों में अपने किरदारों के साथ अलग तरह के एक्सपेरिमेंट करतीं दिखीं हैं। इस साल भी शबाना आज़मी आपको तीन अलग अलग तरह की फिल्मों में नज़र आएंगी। शबाना आज़मी श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म ओके जानू की स्क्रीनिंग में गई थीं, जहां उन्होंने इस बात की पुष्टि की।

शबाना ने बताया कि वो जल्द ही फिर से बड़े पर्दे पर नज़र आएंगी। शबाना ने बताया ''मैं इस साल तीन प्रोजेक्ट्स में नज़र आउंगी। एक है अमेरिकन फिल्म 'सिग्नेचर मूव'। दूसरी फिल्म प्रेमचंद की कहानी 'ईदगाह' से प्रभावित है। वहीं तीसरी फिल्म भी एक अंग्रेज़ी फिल्म है जिसकी डायरेक्टर अपर्णा सेन है और फिल्म का नाम है 'सोनाटा'।''
#JustIn: काजोल के बारे में क्या क्या कह डाला...अजय देवगन को भड़कना ही था!
वहीं बात की जाए ओके जानू फिल्म को लेकर शबाना के रिएक्शन की तो उन्हें ये फिल्म काफी पसंद आई। उन्होंने कहा कि ये फिल्म कमाल की है और आदित्य और श्रद्धा की पर्फॉर्मेंस भी काफी अच्छी है। ये काफी प्यारी फिल्म है और सभी के लिए मैसेज देती है।


Click it and Unblock the Notifications