'कंगना रनौत को डर है कि वो खबरों से बाहर ना हो जाएं, तभी ऐसा बोलती हैं'- शबाना आजमी
कंगना रनौत जिस तरह से लगातार किसी ना किसी तरह की बातें सोशल मीडिया पर बोलती रहती हैं उससे कई सितारे खुश होते हैं तो कुछ नाखुश होते हैँ। अक्सर देखा जाता है कि अभिनेत्री की बयानबाजी को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सितारों की तरफ से मिलती हैं। अब उनकी बयानबाजी को लेकर वेटरन एक्ट्रेस शबाना आजमी ने कुछ बातें कहीं है जो कि चर्चा में हैं।
इस दौरान शबाना आजमी एक इंटरव्यू दे रहीं थीं और उन्होने कहा कि ये सब कंगना इसलिए करती हैं क्योंकि उनको डर है कि वो सुर्खियों से बाहर न हो जाएं। इसके अलावा शबाना ने सलाह देते हुए कहा है कि.. कंगना रनौत एक अच्छी अभिनेत्री हैं और इन सब चीजों को छोड़कर उनको अपने अभिनय पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। कंगना रनौत के लिए शबाना आजमी का ये बयान काफी चर्चा में हैं और लोग इस पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैँ।
सिंगर मोनाली ठाकुर के पिता का देहांत, इमोशनल पोस्ट करते हुए लिखी ये बड़ी बातें


Click it and Unblock the Notifications











