सौतेली मां के साथ कैसा है फरहान अख्तर का रिश्ता? खुद शबाना आज़मी ने किया चौकाने वाला खुलासा!

दशकों से कई धमाकेदार फिल्मों में काम करके लोगों का मनोरंजन कर रहीं दिग्गज अदाकारा शबाना आजमी एक बार फिर से चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं और इस बार उनका एक बयान खबरों का हिस्सा है। ये बयान इसलिए भी खास है क्योंकि ये उनके परिवार को लेकर है।
दरअसल शबाना आजमी ने खुलासा किया है कि उनका रिश्ता फरहान अख्तर और जोया अख्तर के साथ कैसा है? शबाना आजमी की मानें को उनका रिश्का जावेद अख्तर की पहली पत्नी के बच्चों फरहान और जोया के साथ काफी अच्छा है। इसका क्रेडिट वो हनी ईरानी को देती हैँ। हनी ईरानी जावेद अख्तर की पहली पत्नी हैं।
अनुभवी अभिनेत्री ने खुलासा किया कि वह फरहान और ज़ोया के साथ एक 'दोस्ताना रिश्ता' साझा करती हैं। शबाना ने कहा, "हम बहुत मिलनसार हैं। दोस्ती और भरोसे पर आधारित मेरे उनके साथ बहुत अच्छे संबंध हैं।
मैं फरहान और जोया को बहुत महत्व देती हूं और मुझे लगता है कि वे मुझे महत्व देते हैं। मुझे लगता है कि इसका काफी श्रेय उनकी मां हनी ईरानी को जाता है। मुझे कहना होगा कि वह बहुत उदार थी।
अगर उसने यह तय कर लिया होता कि बच्चे मुझसे दोस्ती नहीं करेंगे, तो वे मुझसे दोस्ती नहीं कर सकते थे।'' शबाना आजमी का ये बयान खबरों का हिस्सा है और लगातार वो सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। ऐसा कहा जाता है कि वो हर खबर पर अपनी राय देती हैं जो कि शानदार होता है।


Click it and Unblock the Notifications