ICU से शिफ्ट होंगी शबाना आज़मी, जावेद अख्तर ने बताया तबीयत का हाल
बीती शनिवार एक भीषण कार एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल होने के बाद अभिनेत्री शबाना आज़मी को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां वो तीन दिन से आईसीयू में थीं। आज शबाना आज़मी को आईसीयू से शिफ्ट किया जाएगा।
उनकी तबीयत के बारे में अधिक जानकारी देते हुए जावेद अख्तर ने कहा कि उन्हें कोई अंदरूनी चोट नहीं आई है लेकिन उनकी चेहरा बुरी तरह से ज़ख़्मी हो गया है और उनका उपचार हो रहा है।

जावेद साहब ने ये भी बताया कि शबाना जी पूरे होश में हैं और उनकी हालत में तेज़ी से सुधार हो रहा है। एक्सीडेंट के समय की तस्वीरें वायरल होने पर उन्होंने कहा कि किसी मीडिया वाले ने तस्वीर नहीं खींची थी।
बल्कि सड़क पर आते जाते लोगों ने तस्वीरें खींच कर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया जो काफी आपत्तिजनक था। फिलहाल शबाना जी के जल्दी ठीक होने की कामना पूरा देश कर रहा है।
जावेद अख्तर ने उन सभी लोगों को धन्यवाद दिया जो इस मुश्किल की घड़ी में उनके परिवार के साथ बने रहे और जिन्होंने शबाना जी के लिए प्रार्थना की।


Click it and Unblock the Notifications











