अस्पताल से घर लौटीं शबाना आज़मी, शेयर की पहली तस्वीर
शबाना आज़मी करीब 15 दिन के इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी पा चुकी हैं और घर लौट चुकी हैं। उनकी सेहत अब पहले से काफी बेहतर है। घर लौटते ही शबाना आज़मी ने अपनी पहली तस्वीर शेयर कर लोगों को अपनी स्थिति की जानकारी दी।
शबाना जी ने अपनी एक तस्वीर फैन्स से बांटते हुए लिखा - आपकी दुआओं और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। मैं घर लौट चुकी हूं। टीना अंबानी और कोकिलाबेन अस्पताल की पूरी टीम को धन्यवाद।

शबाना जी ने इसके साथ ही लिखा कि अस्पताल में डॉक्टर्स और नर्स की पूरी टीम ने मेरा बहुत अच्छे से ख्याल रखा। मैं उनकी बहुत ज़्यादा आभारी हूं।
गौरतलब है कि शबाना आज़मी, बीती 18 जनवरी को एक कार एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हो गई थीं।


Click it and Unblock the Notifications











