शबाना आजमी: आतंकवाद का कोई धर्म नहीं
फिल्म अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता शबाना आजमी ने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता। किसी धर्म को आतंकवाद से जोड़ना उस धर्म के साथ नाइंसाफी है।
शबाना आजमी की खबरें पढ़ें
शनिवार को इंदौर दौरे पर आईं शबाना ने अयोध्या विवाद पर आए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले को देश हित में बताया। उन्होंने कहा कि न्यायालय का फैसला एक के पक्ष में आता तो दूसरा पक्ष नाराज हो जाता। इतना ही नहीं, निर्णय आने से पहले देश में तनाव था और दंगे-फसाद की आशंका थी, लेकिन न्यायालय के फैसले ने सभी को राहत दी है।
एक सवाल के जवाब में शबाना ने भारतीय सिनेमा से 'गांव' के गायब होने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि देश की 80 फीसदी आबादी गांवों में रहती है, फिर भी सिनेमा में ग्रामीण परिवेश नजर नहीं आ रहा है। यह चिंता की बात है।


Click it and Unblock the Notifications











