शबाना आज़मी की मां शौकत कैफी का निधन, 93 साल की थीं उमराव जान एक्टर
बॉलीवुड के लिए शुक्रवार की शाम एक दुखद समाचार लेकर आई। लंबी बीमारी से लड़ने के बाद शबाना आज़मी की मां शौकत कैफी का निधन हो गया। शौकत कैफी 93 साल की थीं और सिनेमा में अपने अभिनय और लेखन के लिए मशहूर थीं।
शौकत कैफ उर्दू के मशहूर शायर कैफी आज़मी की पत्नी थीं। उनके पीछे उनके दो बच्चे शबाना आज़मी और बाबा आज़मी रह गए हैं। शौकत कैफी उमराव जान में अपने खानुम जान के किरदार के लिए काफी फेमस हुईं।

शौकत कैफी ना केवल एक अच्छी अदाकारा थीं बल्कि उनकी लिखने की कला भी शानदार थी। बॉलीवुड में उन्होंने हकीकत फिल्म से शुरूआत की थीं। इसके बाद हीर रांझा, वो मैं नहीं और नैना जैसी फिल्मों में दिखाई दीं।
गरम हवा में जमीला के उनके किरदार को काफी पहचान मिली वहीं बाज़ार की हाज़ान बी ने भी लोगों के दिल में छाप छोड़ी। तो सलाम बॉम्बे भी लोगों को पसंद आई। आखिरी बार वो साथिया में दिखाई दी थीं।


Click it and Unblock the Notifications











