शबाना आज़मी के घर हुई दावत, लाल लिपस्टिक में कबाब और बिरयानी खातीं हीरोइनें
बॉलीवुड की महिलाओं की एक टोली, गुरूवार को स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन एक साथ मनाती दिखी। ये टोली सीधा पहुंची शबाना आज़मी के घर जहां कबाब, बिरयानी और पुराने हिंदी गानों के साथ छुट्टी का पूरा लुत्फ उठाया गया। शबाना आज़मी की इस पार्टी में शामिल थीं संध्या मृदुल, कोंकणा सेन शर्मा, दीया मिर्ज़ा, स्वरा भास्कर, शहाना गोस्वामी और दिव्या दत्ता।
वहीं थोड़ी देर के लिए इस पार्टी में अनिल कपूर ने भी शिरकत की। इस पार्टी में विद्या बालन और उर्मिला मातोंडकर को काफी मिस किया गया। शबाना आज़मी ने बताया कि उन दोनों को मिस किया गया लेकिन बाकी सबने बहुत धमाचौकड़ी की। तस्वीरें भी यही बयान कर रही हैं। कुछ तस्वीरों के लिए तो सबने शबाना जी की लाल लिपस्टिक इस्तेमाल की है।
शबाना आज़मी ने बताया कि इनमें से ज़्यादातर ने परदे पर मेरी बेटी का किरदार कभी ना कभी निभाया है। इसलिए इन सबसे मैं कहीं ना कहीं जुड़ी हुई हूं। जब भी हम सारे साथ आते हैं तो बहुत ही अच्छा लगता है। शबाना आज़मी ने माना कि मुझे नहीं लगता कि मैं काफी समय से इतना हंसी हूं।
दिव्या दत्ता ने भी इस पार्टी के बारे में बात करते हुए कहा कि बहुत अच्छा लगता है जब एक जैसी सोच वाली महिलाएं एक साथ आएं और काम ना डिसकस करके केवल छोटी अल्हड़ लड़कियां बन जाएं और केवल हंसें।


Click it and Unblock the Notifications