#FirstReview: आमिर खान स्टारर दंगल की पहली समीक्षा...शानदार

आमिर खान अब अपनी फिल्म दंगल को लेकर प्रमोशन में जुटने वाले हैं और इसी के चलते उन्होंने फिल्म की पहली स्क्रीनिंग रखी कुछ बेहद खास लोगों के लिए। और इन लोगों में शामिल थीं शबाना आज़मी।

दंगल देखने के बाद शबाना आज़मी ने ट्वीट किया कि फिल्म शानदार है और इससे बेहतर बर्थ डे गिफ्ट उन्हें नहीं मिल सकता। शबाना आज़मी ने आगे लिखा कि आमिर खान एक बार फिर बेहतरीन अंदाज़ में सबके सामने होंगे।

Aamir Khan Dangal

वहीं क्रिटिक तरण आदर्श ने भी फिल्म की तारीफ करते हुए ट्वीट किया कि दंगल एक शानदार फिल्म है और आमिर खान एक बार फिर अपनी फिल्म से इतिहास रचेंगे।
[सुलतान की हर गलती का फायदा उठा रहे हैं आमिर खान]

गौरतलब है कि आमिर खान स्टारर दंगल 23 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है। फिल्म काफी महीनों से खबरों में हैं और वजह है सुलतान के साथ इसकी तुलना।

काफी दिनों से अफवाहें थीं कि आमिर खान सुलतान से डर गए हैं, आमिर खान सुलतान पर नज़र रख रहे हैं। उन बुद्धिजनों से निवेदन है कि एक बार सोचें - वो आमिर खान हैं, उन्हें अपनी फिल्म के लिए सुलतान को ताकने की ज़रूरत नहीं है।
[अगर करीना कपूर तंदूरी मुर्गी हैं तो बस सलमान खान क्यों चखेंगे!]

यहां उस आमिर खान की बात हो रही है, जो 2 साल से एक ही फिल्म के पीछे मेहनत कर रहा है। ऐसे में उन्हें सलमान खान से डरने की कोई ज़रूरत नहीं है। और यही कारण है कि उनके फैन्स फिलहाल ट्विटर पर आए दिन कुछ ना कुछ ट्रेंड कर ही रहे हैं।
[#ScoreCard: सलमान 1, अक्षय 5, तो कौन है बॉक्स ऑफिस नंबर 2, 3, 4]

हर साल जो आदमी एक फिल्म लेकर आता है और सारे रिकॉर्ड तहस नहस कर के चला जाता है, यहां उसकी बात हो रही है। वो आदमी जिसने अमिताभ बच्चन को चैलेंज किया कि ब्लैक जैसी फिल्म बच्चों के लिए नहीं है। तो फिर तारे ज़मीन पर बना कर दिखाया कि बच्चों को पढ़ाते कैसे हैं। इसलिए ये तो तय है कि आमिर पूरी तैयारी के साथ आ रहे हैं।

पोस्टर ने जीता दिल
दंगल ने अपने पोस्टर से ही सबका दिल जीत लिया था। ये पोस्टर है ही इतना शानदार। पहली बात तो ये कि पोस्टर हिंदी में हैं और सबसे तुरंत कनेक्ट हो रहा है, दूसरी बात ये कि काफी समय बाद आप कोई पोस्टर बिना किसी फोटोशॉप के देखेंगे। और तीसरी और सबसे ज़रूरी बात, पोस्टर पूरी फिल्म का पंच एक बार में दिखा रहा है।

सलमान ने गिफ्ट की दंगल
आमिर ने बताया कि उन्हें फिल्म के लिए दंगल नाम काफी पसंद था लेकिन दंगल नाम पुनीत इस्सर ने कॉपीराइट करवा रखा था। तो आमिर ने तुरंत सलमान से बात की क्योंकि सलमान पुनीत को जानते हैं। सलमान ने पुनीत इस्सर से बात की और रिक्वेस्ट की कि दंगल का टाइटल नीतेश तिवारी को दे दे। और बस,आमिर खान की फिल्म को ये टाइटल मिल गया।

दंगल के लिए आमिर खान के पास ऐसे तीन रिकॉर्ड हैं जिनके आगे बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की सुलतान कहीं नहीं टिकेंगे।

सारी फिल्में Highest Grosser
पिछले कुछ सालों में जब भी आमिर की फिल्म आई है, उस साल की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी है - 3 इडियट्स, गजिनी, धूम 3,पीके।

सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्में
आमिर खान की फिल्में, उस साल की ही नहीं, बॉलीवुड की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्में साबित हुईं। एक ऐसा रिकॉर्ड जो सुपरस्टार होने के बावजूद सलमान के पास नहीं है।

हमेशा नया ट्रेंड
आमिर की हर फिल्म ने नया ट्रेंड शुरू किया। गजिनी का 100 करोड़ हो, 3 इडियट्स का 200 करोड़, धूम 3 का 250 करोड़ या पीके का 300 करोड़!

इसलिए आंकड़े तो यही कहते हैं कि इस साल सलमान खान की सुलतान को आमिर खान की दंगल से पटखनी मिलना तय है। बाकी तो बस इंतज़ार है - दिसंबर का!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X