..................... Shabana Azmi responds to Kangana Ranaut in Karnataka hijab controversy! कर्नाटक हिजाब विवाद मामले में कंगना रनौत को शबाना आजमी ने दिया जवाब! - Hindi Filmibeat

कर्नाटक हिजाब विवाद मामले में कंगना रनौत को शबाना आजमी ने दिया जवाब!

यूपी में चुनाव है और इस दौरान कई ऐसी बातें सामने आ रहीं हैं जो कि चर्चा में हैं। हाल ही में जो कर्नाटक में कॉलेज छात्राओं के हिजाब पहनने के मामले पर सियासत हुई थी इसमें अब बॉलीवुड के सितारे भी शामिल हो चुके हैं और अंदर बहस छिड़ चुकी है। कई फ़िल्मी हस्तियों ने इसपर जहाँ अपनी राय प्रकट की है, वहीं दो अभिनेत्रियों के बीच सीधे बहस की भी स्थिति पैदा हो गई है।

हम बात कर रहे हैं वेटरन एक्ट्रेस शबाना आजमीं और कंगना रनौत के बारे में। कंगना रनौत ने हाल ही में इस मामले पर अपनी राय रखते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था कि..

kangana ranaut, shabana azmi, कंगना रनौत, शबाना आजमी

"अगर आपको साहस दिखाना है, तो अफ़ग़ानिस्तान में बुर्क़ा नहीं पहनकर दिखाइए... आज़ाद होना सीखें, पिंजड़े में बंद होना नहीं।" अभिनेत्री शबाना आज़मी ने कंगना की इस पोस्ट की तस्वीर को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए एक सवाल पूछा है।

आजमी ने लिखा है

आजमी ने लिखा है

आजमी ने लिखा है कि.. "यदि मैं ग़लत हूँ तो मुझे ठीक करिएगा, मगर अफ़ग़ानिस्तान एक थियोक्रेटिक (धर्मशासित) राष्ट्र है, और मैंने जब आख़िरी बार चेक किया था तो भारत एक धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य था!"

मामला चर्चा में है

मामला चर्चा में है

इसके बाद ये मामला चर्चा में है और लगातार दोनों के फैंस इसपर बहस कर रहे हैँ। इस हिजाब मामले में इन दोनों का ही नहीं बल्कि कई लोगों का अपना अपना पक्ष सामने आ चुका है। इस मामले में गीतकार जावेद अख़्तर ने लिखा था कि

जावेद अख्तर का बयान

जावेद अख्तर का बयान

"मैं कभी भी हिजाब या बुर्क़े का समर्थक नहीं रहा। मैं अब भी वही मानता हूँ मगर इसके साथ ही मेरे मन में झुंड बनाकर आए उन गुंडों के लिए घृणा है जिन्होंने कुछ लड़कियों को परेशान करने की कोशिश की और वो भी अनावश्यक। क्या यही उनकी मर्दानगी की सोच है, तरस आता है।"

अपना पक्ष अक्सर काफी मजबूती से रखतीं हैं

अपना पक्ष अक्सर काफी मजबूती से रखतीं हैं

हालांकि इसको लेकर किसी सितारे ने किसी तरह का रिएक्शन नहीं दिया है। शबाना आजमी और कंगना रनौत अपना पक्ष अक्सर काफी मजबूती से रखतीं हैं और अक्सर देखा जाता है कि दोनों किसी ना किसी कारण सामने आ ही जाती हैँ।

मामला कोर्ट में है

मामला कोर्ट में है

फिलहाल हिजाब वाला मामला कोर्ट में है और इसको लेकर काफी जल्दी कर्नाटक हाईकोर्ट फैसला सुनाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X