शशि थरूर की हिंदी का जावेद अख्तर ने बनाया मजाक, हुए ट्रोल तो बचाव में उतरीं शबाना आजमी!

जावेद अख्तर अक्सर चर्चा का विषय रहते हैं और किसी ना किसी कारण वो लगातार ट्रोल होते रहते हैं। देखा गया है कि सोशल मीडिया पर उनके बयान और टिप्पणी उनको ट्रोल करवा ही लेती है। हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है जो कि लगातार चर्चा में चल रहा है। जावेद अख्तर ने कुछ ऐसा कर दिया था जिसके बाद उनको ट्रोल किया जा रहा था और उनके बचाव में अभिनेत्री और उनकी पत्नी शबाना आजमी आई हैं।

दरअसल जावेद अख्तर ने राजनेता शशि थरूर के एक वीडियो पर टिप्पणी की थी और मजाक उड़ाया था। दरअसल कॉंग्रेस नेता शिश थरूर ने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वो एक गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। सभी जानते हैं कि उनकी हिंदी थोड़ी कमजोर है।

shabana azmi, javed akhtar, शबाना आजमी, जावेद अख्तर

शशि थरूर इस दौरान 'एक अजनबी हसीना से' गाना गाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए जावेद अख्तर ने लिखा कि.. 'वाह! हमारे पास हिंदी में भी लगभग ऐसा ही एक गाना है।"

इसके बाद लोग लगातार उनको ट्रोल कर रहे हैं। शबाना आजमी ने लिखा है.. 'शशि ये शानदार था।' इसके अलावा उन्होने लिखा है.. "सभी ट्रोल थोड़ा शांत हो जाएं। शशि थरूर काफी अच्छे दोस्त हैं और जावेद अख्तर की टिप्पणी मजह एक मजाक था।"

इसके बाद शबाना आजमी को लेकर भी कई तरह के पोस्ट किए जा रहे हैँ। गौरतलब है कि शिश थरूर और जावेद अख्तर काफी अच्छे दोस्त हैं। हालांकि शशि थरूर की तरफ से इसको लेकर किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X