शबाना पहले से बेहतर, अस्पताल से छुट्टी जल्द : अख्तर
बाएं कान के नीचे दर्द से परेशान अभिनेत्री शबाना आजमी को इलाज के लिए जसलोक अस्पताल में भर्ती किया गया था लेकिन अब उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार है। उनके पति व गीतकार जावेद अख्तर ने बताया कि शबाना को दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
पढ़े : शबाना ही मेरी गजल है
अख्तर ने बताया, "वह बाएं कान के नीचे तेज दर्द से परेशान थीं। अब वह ठीक हैं। वह अस्पताल में हैं। उनका दर्द नियंत्रण में हैं लेकिन उन्हें दर्द के कारण अब तक बुखार है। मुझे लगता है कि आज या कल उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।" चौवन वर्षीय शबाना को बुधवार को अस्पताल में भर्ती किया गया था ।


Click it and Unblock the Notifications