..................... Shabana Azmi reaction on kangana ranaut slap incident goes viral veteran actress says no love for kangana - Hindi Filmibeat

'मुझे कंगना से कोई लगाव नही हैं'... कंगना को पड़ा जोरदार चांटा तो टॉप बॉलीवुड एक्ट्रेस ने कह दी ऐसी बात

Shabana Azmi On Kangana Ranaut Slap

Shabana Azmi On Kangana Ranaut Slap: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के सांसद बनते ही वो देश भर में वो चर्चा का विषय बनी हुई हैं। कंगना रनौत के उनकी शानदार जीत से ज्यादा थप्पड़ कांड को लेकर चर्चे हो रहे हैं। नई-नई सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत को चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की महिला जवान कुलविंदर कौर ने जोरदार थप्पड़ जड़ा, जिसको लेकर अब बॉलीवुड का माहौल भी गर्मा गया है।

जहां कुछ सेलेब्स कुलविंदर के सपोर्ट में नजर आ रहे हैं, तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं, जो इस घटना की निंदा कर रहे हैं। वहीं अब दिग्गज अदाकार शबाना आजमी ने भी इस मामले पर अपना रिएक्शन दिया है जो कि काफी वायरल हो रहा है।

शबाना आजमी ने इस मसले पर दुख जाहिर करते हुए अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर साझा की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- 'मेरे दिल में कंगना के लिए कोई प्यार नही है, लेकिन मैं खुद को उन लोगों के समूह में शामिल नहीं कर पा रही हूं जो थप्पड़ मारने का जश्न मना रहे हैं। अगर सुरक्षाकर्मी कानून को अपने हाथ में लेने लगेंगे तो हम में से कोई भी सुरक्षित नहीं रहेगा'।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि शबाना आजमी के पति और जाने-माने गीतकार जावेद अख्तर का कंगना रनौत से एक अलग ही पंगा चल रहा है। दोनों के बीच एक मानहानि का केस, कोर्ट में लंबित है। जिस पर सुनवाई समय-समय पर होती रहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X