शबाना ने 25 किलो वजन बढ़ाया

By Staff

जानी-मानी फिल्म अदाकारा शबाना आजमी ने दीपा मेहता की फिल्म 'वाटर' के लिए अपना सिर मुड़ाया था, भले ही अंतत: वह फिल्म से गायब हो गई थीं। उन्होंने श्याम बेनेगल की फिल्म 'मंडी' के लिए भी अपने शरीर का वजन बढ़ाया था। अब शबाना ने गुरिंदर चड्डा की फिल्म 'इट्स ए वंडरफुल आफ्टरलाइफ' के लिए अपना 25 किलो वजन बढ़ाया है।

शबाना ने बताया, "जी हां, आपने सही सुना है। मैंने अपना 25 किलो वजन बढ़ाया है।"

बताया गया है कि शबाना आजमी इस फिल्म में एक ऐसी पंजाबी महिला की भूमिका निभा रही हैं, जो हिस्टीरिया से ग्रस्त है।

वस्तुस्थिति यह है कि जिन लोगों ने शबाना को फिल्म फेयर पुरस्कार के दौरान देखा था, उन्हें यह देखकर आश्चर्य हो रहा है कि आखिर शबाना को हो क्या गया है। लेकिन शबाना तो अपनी भूमिका के लिए दो महीने पहले से ही तैयारी में लगी हुई हैं।

शबाना को इस वजन को अगले डेढ़ महीने तक बरकरार रखना है। शबाना के लिहाज से उनकी तैयारी पूरी है।

शबाना के लिए गुरिंदर चड्डा के साथ काम करना काफी सुखद अनुभव है। वह कहती हैं, "गुरिंदर बड़ी सहजता के साथ टीम को नियंत्रण में रखती हैं। यह एक निर्देशक का सबसे बड़ा गुण है।"

शबाना के पति जावेद अख्तर भी लंदन में उनके साथ हैं। तो अब इससे अच्छी बात और क्या होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X