प्रतीक के साथ काम करेंगी शबाना

शबाना ने कहा, "मैं स्मिता के बेटे को बहुत पसंद करती हूं। मैं उसके साथ पारंपरिक मां-बेटे वाली भूमिका नहीं करना चाहती। मैं कुछ हटकर करना चाहती हूं जो एक दम पारंपरिक न हो।"
शबाना ने कहा कि मां-बेटे की भूमिकाएं इतनी पारंपरिक हो गई हैं कि इनके बारे में कोई भी आसानी से अनुमान लगा लेता है। उन्होंने कहा कि वह प्रतीक के साथ अभिनय करने के लिए एक ऐसी पटकथा तलाश रही हैं जिसमें वाकई कुछ करने की गुंजाइश हो।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











