सुहाना की तारीफ करते नहीं थक रहीं ये सुपरस्टार..पापा शाहरुख भी हुए खुश
शबाना आज़मी ने सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की काफी तारीफ की।शाहरुख खान का रिप्लाई भी शानदार था।
एक सुपरस्टार हैं जो शाहरुख खान की बेटी सुहाना की एक्टिंग की तारीफ करते नहीं थक रही हैं। जी हां शबाना आजमी ने सुहाना की जबरदस्त तारीफ की है।दरअसल उन्होंने सुहाना की स्कूल में परफॉर्मेंस की एक क्लिप देखी जिसमें उन्हें सुहाना इतनी अच्छी लगी कि वो सोशल मीडिया पर तारीफ किए बिना रह नहीं पाईं।
उन्होंने लिखा कि शाहरुख खान 'मेरी बात याद रखें, सुहाना एक बहुत ही बेहतरीन एक्ट्रेस बनेगी। मैंने उसका एक शॉर्ट वीडियो देखा है और उसने उसमें गजब की एक्टिंग की है।' जाहिर है इतनी बड़ी एक्ट्रेस अगर खुद बेटी की तारीफ करें तो किसी भी पापा को काफी अच्छा लगेगा।

शाहरुख खान ने बेहद विनम्रता के साथ शबाना आजमी को धन्यवाद बोला और उन्हें कहा कि, 'शुक्रिया। आपकी बातें सुहाना के लिए प्रोत्साहन का काम करेंगी।' आपको बता दें कि कुछ समय पहले सुहाना की स्कूल में मॉडर्न सिंड्रेला बनीं थीं और उनकी परफॉर्मेंस की वीडियो काफी वायरल भी हुई थी।
हालांकि शाहरुख खान ने कभी साफ नहीं किया कि उनके बेटे आर्यन या सुहाना एक्टिंग में आएंगे या नहीं । वो हमेशा यही कहते हैं कि उनके लिए पढ़ाई पहली प्राथमिकता है। वो पहले पढ़ाई करेंगे उसके बाद ही अपना करियर तय करेंगे। शाहरुख खुद भी काफी अच्छे स्टूडेंट रह चुके हैं और उन्होंने जामिया मिलिया से अपनी पढ़ाई की है तो जाहिर है कि वो चाहेंगे कि बच्चे भी पहले पढ़ाई पूरी करें।


Click it and Unblock the Notifications
