..................... शबाना आजमी के नाम से हो रही है धोखाधड़ी, गुस्साई एक्ट्रेस ने लिया बड़ा फैसला! Shabana Azmi- Phishing is being done in the name of Actress, taking legal action! - Hindi Filmibeat

शबाना आजमी के नाम से हो रही है धोखाधड़ी, गुस्साई एक्ट्रेस ने लिया बड़ा फैसला!

shabana azmi

शबाना आजमी कुछ समय पहले अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर काफी चर्चा में आईं थीं लेकिन इस वक्त उनको लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। पता चला है कि उनके नाम से कोई धोखाधड़ी कर रहा है। इस बात की जानकारी खुद दिग्गज अभिनेत्री ने ट्विटर पर दी है।

बताया गया है कि कोई व्यक्ति मैसेजेस के जरिए उनकी नकल करने की कोशिश कर रहा है। उनके सहयोगी ने फ़िशिंग प्रयासों के संबंध में एक नोटिस जारी किया। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया में हैं।

उनके नोटिस में लिखा है, "यह हमारे संज्ञान में आया है कि हमारे कुछ सहकर्मियों और सहयोगियों को कथित तौर पर सुश्री शबाना आज़मी से संदेश प्राप्त हुए हैं। ये स्पष्ट रूप से "फ़िशिंग" प्रयास हैं जो उत्तरदाताओं को मैसेंजर के लिए ऐप स्टोर पर खरीदारी करने के लिए कहते हैं।''

इसके अलावा लिखा है, "कृपया शबानाजी की ओर से आपके पास आने वाले किसी भी कॉल/संदेश का उत्तर न दें या न चुनें। यह प्रतिरूपण का एक साइबर अपराध है, और हम पुलिस में शिकायत कर रहे हैं। फिलहाल जिन दो नंबरों से ये मैसेज रिपोर्ट किए गए हैं वो हैं +66987577041 और +998917811a675। धन्यवाद।''

इसके बाद से शबाना आजमी के फैंस काफी सतर्क हो गए हैं और उन लोगों पर सबकी नजर है जो कि ऐसा कर रहे हैँ। हालांकि अभिनेत्री ने इसके बाद से किसी तरह का कोई बयान नहीं दिया है। शबाना आजमी काफी कम ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं लेकिन कई मुद्दों पर वो खुलकर अपनी राय रखती हैं। वर्कफ्रंट पर वो रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं जो कि कुछ दिनों पहले रिलीज हुई थी।

Read more about: shabana azmi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X