40 सालों के बाद शबाना आजमी ने स्मिता पाटिल संग अनबन पर तोड़ी चुप्पी, कहा कुछ ऐसा

Shabana Azmi opens up on Smita Patil: शबाना आजमी को हमेशा बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में गिना जाता है। करियर की शुरुआत में भी शबाना आजमी ने एक से बढ़कर एक फिल्में की। कुछ ऐसा ही स्मिता पाटिल के साथ भी था। दोनों तो निर्माता-निर्देशक अपनी फिल्मों में लेना चाहते थे। यही कारण था कि स्मिता पाटिल और शबाना आजमी को प्रतिद्वंदी माना जाने लगा।
शबाना आजमी और स्मिता पाटिल ने 1982 में 'अर्थ' फिल्म में एक साथ काम किया था। कुछ ही समय के बाद दोनों के झगड़े की भी खूब खबरें आई थी। 1986 में स्मिता पाटिल का अचानक निधन हो गया था। लेकिन, अब अर्थ फिल्म रिलीज होने के 40 सालों के बाद शबाना आजमी ने स्मिता पाटिल को लेकर चुप्पी तोड़ी है।
शबाना आजमी ने माना है कि उनकी और स्मिता पाटिल के प्रतिद्वंदी होने की खबर सच थी। उन्होंने माना कि वो दोनों एक दूसरे को कठोर प्रतिद्वंदी मानती थी। लेकिन, साथ ही शबाना आजमी ने ये भी कहा कि, उन्हें आज भी पछतावा होता है कि उन्होंने स्मिता पाटिल को लेकर कठोर बातें क्यों की थी।
न्यूज 18 से बातचीत के दौरान शबाना आजमी ने कहा था- 'इसमें सच्चाई थी। स्मिता और मैं दोनों ही एक-दूसरे को प्रतिद्वंदी मानते थे। हम दोनों ने उसी तरह से एक-दूसरे के साथ व्यवहार किया। लेकिन मीडिया ने उसको चढ़ा दिया, थोड़ा सा तड़का, मिर्च लगा कर उसे और बढ़ाया। लेकिन मैं इसके लिए पूरी तरह से मीडिया को जिम्मेदार नहीं ठहराऊंगी।'
साथ ही उन्होंने कहा - 'ये जो रायवलरी या झगड़े की बात थी, वह पूरी तरह से झूठी नहीं थी। इसके कुछ आधार थे। लेकिन फिर इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया। पर मुझे लगता है कि मैंने भी उनके बारे में कई ऐसी कठोर बातें कहीं, जो नहीं कहनी चाहिए थीं। और मुझे आज तक उसका पछतावा है। मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था। लेकिन मेरे लिए यह बहुत अहम है कि स्मिता पाटिल के माता-पिता, उनकी बहनों और अब उनके बेटे प्रतीक के साथ मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं।'


Click it and Unblock the Notifications