अभिनेत्री शबाना आजमी को न्यूयॉर्क शहर ने किया सम्मानित

यह पहला मौका है, जब किसी भारतीय कलाकार को न्यूयॉर्क शहर की ओर से सम्मानित किया गया है। न्यूयॉर्क गवर्नर एंड्रयू कुओमो के कार्यालय में फिल्म एवं टेलीविजन विभाग की कार्यकारी निदेशक पैट्रिसिया कॉफमैन ने कल 61 साल की शबाना को सम्मानित किया।
इसके साथ ही उन्हें न्यूयॉर्क से कांग्रेस की सदस्य कैरोलीन मालोनी की ओर से सर्टिफिकेट ऑफ स्पेशल कांग्रेसनल रिकगनिशन दिया गया। इस अवार्ड को पाने के बाद खुशी में सराबोर शबाना आजमी ने इस सम्मान के लिए न्यूयार्क का तहे दिल से आभार व्यक्त किया। शबाना ने कहा वो वो निश्ब्द है कुछ भी कहने के लिए। शबाना ने कहा कि उनका प्रयास फिल्मों के लिए हमेशा चालू रहेगा और वो कोशिश करती रहेंगी कि वो आगे भी सार्थक काम करती रहें।
मशहूर शायर कैफी आजमी की बेटी और बेहतरीन गीतकार जावेद अख्तर की पत्नी शबाना आजमी को 'अंकुर', 'निशांत', 'अर्थ', 'मासूम', 'गॉडमदर' और 'फायर' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों के लिए जाना जाता है।
केवल आर्ट कैनवस पर शबाना आजामी ने राज नहीं किया बल्कि कमर्शियल सिनेमा में अपना लोहा मनवाया। यही नहीं शबाना आजमी ने एक से बढ़कर थियेटर शो भी किये हैं। जो आज भी लोगों के दिलों में कैद है। फिलहाल इस समय शबाना आजमी मीरा नायर की फिल्म 'द रिलक्टेंट फंडामेंटलिस्ट' में काम कर रही हैं। वह कई गैर-सरकारी संगठनों से भी जुड़ी हैं। जो समाज सेवा का काम करते है।


Click it and Unblock the Notifications











