शबाना आज़मी ने दिया करारा जवाब, कंगना रनौत ने कहा था देशद्रोही
कंगना रनौत को ये तो कतई नहीं पता है कि कब, कहां, क्या, कैसे और कितना बोलना है। हाल ही में शबाना आज़मी पाकिस्तान में होने वाले एक इवेंट में जाना कैंसिल किया और कहा कि अब पाकिस्तान के साथ कला और आर्टिस्ट्स का कोई भी लेन देन नहीं होना चाहिए। इस बात पर कंगना ने कहा कि ये लोग ढोंगी हैं और बॉलीवुड में ऐसे बहुत से ढोंगी हैं।
शबाना आज़मी ने इस बात पर जवाब देते हुए कहा कि आप खुद सोचिए कि क्या ये देश के लिए ऐसा वक्त है कि किसी को किसी पर पर्सनल अटैक करना चाहिए? इस समय पूरे देश को एकजुट होकर एक साथ खड़े होने की ज़रूरत है। भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे। शबाना आज़मी पाकिस्तान में अपने पिता कैफी आज़मी के 100वें जन्मदिन का जश्न मनाने जा रही थीं।

कंगना का कहना था कि उरी हमले के बाद से पाकिस्तान आर्टिस्ट्स का आना यहां बैन है। तो ऐसे में शबाना आज़मी ऐसे किसी इवेंट के लिए मानी ही क्यों जो पाकिस्तान में हो रहा था। शबाना आज़मी जैसे लोग हैं जो भारत तेरे टुकड़े होंगे कहने वाले लोगों का साथ देते हैं और फिर देश का साथ देने का ढोंग करते हैं।
हाल ही में पुलवामा में हुए एक आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 44 जवानों की जान चली गई। जिसके बाद पूरा बॉलीवुड शहीदों के परिवार को सपोर्ट करने के लिए आगे आया -


Click it and Unblock the Notifications











