शबाना आजमी को पीएम मोदी को बधाई देना पड़ गया भारी- लोगों ने कर दिया बुरी तरह ट्रोल
Recommended Video
Shabana Azmi gets trolled after congratulating PM Narendra Modi's historic win | FilmiBeat
वेटरन एक्ट्रेस शबाना आजमी ने हाल ही में पीएम मोदी को जीत की बधाई ट्विटर पर दी और वो बुरी तरह से ट्रोल हो गई है। गौरतलब है कि एक बार फिर से बीजेपी ने पूरे देश में प्रचंड बहुमत से अपनी सरकार बनाई है और इसके लिए उनको बॉलीवुड ने भी शुभकामनाएँ दी थी हैं। लेकिन शबाना आजमी के ट्रोल होने के बाद वो काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं। गौरतलब है कि कुछ समय पहले शबाना आजमी ने देश छोड़ने की बात की थी जिसके बाद काफी बवाल मचा था। आइए आपको बताते हैं कि किस तरह से अभिनेत्री को खरी खोटी सुनाई गई...
बता दें कि नरेंद्र मोदी की सरकार एक बार फिर से भारत में आ गई है। इतने ज्यादा बहुमत से मोदी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। ऐसा ही करिश्मा इंदिरा गांधी के समय एक बार हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications