पेट्रोल पंप पर कॉफी बेचने वाली इस हसीना ने जीते पांच नेशनल अवॉर्ड, कभी नहीं मिला मां बनने का सुख

Shabana Azmi Sells Coffee: शबाना आज़मी बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग और समाज से जुड़े मुद्दों पर बनी फिल्मों से खास पहचान बनाई है। उनका जन्म 18 सितंबर 1950 को हैदराबाद में हुआ था। उनके पिता कैफ़ी आज़मी मशहूर शायर थे और मां शौकत आज़मी थिएटर व फिल्म एक्ट्रेस थीं।
बचपन से ही शबाना ने मेहनत करना शुरू कर दिया था। कॉलेज में दाखिले से पहले उन्होंने तीन महीने तक पेट्रोल पंप पर कॉफी बेची और रोज़ 30 रुपये कमाए। उन्होंने कभी अपने मां-बाप से पैसे नहीं मांगे।
1974 में शबाना ने फिल्म अंकुर से फिल्मी करियर शुरू किया, जिसमें उन्हें पहली ही फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। इसके बाद उन्होंने 'अर्थ', 'पार', 'गॉडमदर' जैसी कई फिल्मों में काम किया और 5 बार नेशनल अवॉर्ड जीता।
शबाना ने 1984 में मशहूर गीतकार जावेद अख्तर से शादी की। उन्हें कभी मां बनने का सुख नहीं मिला, लेकिन उन्होंने इसे कमजोरी नहीं बनने दिया। बचपन में उन्होंने दो बार सुसाइड की कोशिश की थी, लेकिन हर बार खुद को संभाला और आगे बढ़ती गईं।
आज शबाना आज़मी न सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं, बल्कि लाखों लोगों के लिए प्रेरणा भी हैं। हाल ही में वह रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म में नजर आई थीं।


Click it and Unblock the Notifications













