..................... Shabana Azmi | Dharmendra | Padma Bhushan | President Pratibha Patil | शबाना आजमी | धर्मेंद्र | पद्म भूषण | राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल - Hindi Filmibeat

शबाना आजमी को मिला पद्म भूषण सम्मान, बॉलीवुड से मिली बधाई

shabana azmi
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने कार्टूनिस्ट मारियो मिरांडा, फिल्म कलाकार धर्मेंद्र और शबाना आजमी, फिल्म निर्माता मीरा नायर, जाने माने गणितज्ञ एमएस रघुनाथन, पूर्व मुख्य सतर्कता आयुक्त एन विट्ठल और उद्योग क्षेत्र से जुड़े बी मुथुरमन समेत अनेक जानीमानी हस्तियों को पद्मभूषण पुरस्कारों से सम्मानित किया।

इसके साथ ही राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में मिरांडा के सुपुत्र राहुल ने राष्ट्रपति पाटिल से पद्म विभूषण का सम्मान प्राप्त किया।

राष्ट्रपति से यह सम्मान पाकर शबाना ने ट्विटर पर लिखा अभी भारत के राष्ट्रपति के हाथों पद्म भूषण मिला, बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं। मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करती हूं जिन्होंने मेरे इस सफर को संभव किया।

इस अवसर पर शबाना को ट्विटर पर उनके दोस्तों ने मुबारकबाद दी। एक्ट्रेस सोनम कपूर ने ट्विटर पर लिखा शबाना आंटी आपकी सबसे बड़ी फैन की ओर से आपको मुबारकबाद।

शेखर कपूर ने लिखा पद्मभूषण के लिए बधाई, तुम इसके योग्य थी। सेलीना जेटली ने भी शबाना को बधाई दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X