कार एक्सीडेंट के बाद शबाना आज़मी होश में और खतरे से बाहर हैं, ड्राईवर पर हुआ केस
बॉलीवुड के लिए ये वीकेंड एक डरावनी खबर के साथ शुरू हुआ था जहां शबाना आज़मी एक भीषण कार एक्सीडेंट में बुरी तरह से घायल हो गई थीं। फिलहाल वो होश में हैं और उनकी तबीयत में काफी सुधार हो चुका है।
गौरतलब है कि शनिवार शाम पुणे - मुंबई एक्सप्रेस वे पर शबाना आज़मी की गाड़ी एक ट्रक से जा भिड़ी जिसके बाद वो गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उनके ड्राईवर पर तेज़ गाड़ी चलाने के लिए FIR दर्ज हो चुकी है।

एक्सीडेंट के तुरंत बाद शबाना आज़मी को एंबुलेंस से पणवेल के MGM अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मुंबई शिफ्ट कर दिया गया। उन के सीने, सर और पेट के बाकी टेस्ट भी कर लिए गए हैं जिससे कोई अंदरूनी चोट ना बचे।


Click it and Unblock the Notifications











