एक्सीडेंट के बाद शबाना आज़मी की हालत गंभीर, जावेद अख्तर सहित बॉलीवुड ने मांगी दुआएं
गीतकार जावेद अख्तर की पत्नी और अभिनेत्री शबाना आजमी कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें इस सड़क हादसे में गंभीर चोट आई हैं। सोशल मीडिया पर तस्वीरों को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी हालात क्या होगी। फोटो में वह खून से लथपथ नजर आ रही हैं। इस हादसे में उनका ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। इस समय उनके पति जावेद अख्तर भी गाड़ी में सवार थे जिन्हें भी मामूली चोट लगी हैं। इस हादसे पर मनोरंजन जगत से लेकर राजनेताओं ने प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर शेयर की।
साथ ही इस घटना ने जावेद अख्तर ने प्रशंसकों से कहा कि- शबाना आजमी की हालत गंभीर है आप सभी की एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया और इस घटना का विवरण फैंस को दिया। साथ ही उनके जल्दी ठीक हो जाने की कामना की। इसके अलावा अनुभव शुक्ला ने ट्वीट कर फैंस से कहा कि शबाना आजमी की तस्वीरों को न फैलाये।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस हादसे पर दुख जताया और उनकी सलामती के लिए प्रार्थना की।
स्ट्रीट डांसर 3डी की फिल्म टीम श्रद्धा कपूर और वरुण धवन ने प्रशंसकों से एक्सीडेंट की फोटो न फैलाने की अपील की। वहीं गौहर खान ने भी शबाना आजमी की सलामती के लिए दुआएं मांगी।
वहीं गायिका लता मंगेश्कर ने ट्वीट कर इस घटना पर दुख जताया। उन्होंने लिखा कि वह अत्यंत इस हादसे के बारे में सुन कर दुखी हैं। वह उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रही हैं।
कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने इस घटना पर ट्वीट डाला। उन्होंने भी बताया कि इस हादसे में शबाना आजमी को गंभीर चोटे आई हैं।
गौरतलब है कि जावेद अख्तर का 17 जनवरी को 75वां जन्मदिन था। जिसे सेलिब्रेट कर दोनों वापस घर लौट रहे थे। दरअसल जावेद अख्तर के जन्मदिन की दो पार्टियों का आयोजन किया गया था। एक 16 औऱ दूसरी 17 तरीख को आयोजित हुई थी। जहां तमाम बॉलीवुड सितारे ने भी शिरकत की थी।


Click it and Unblock the Notifications











