The Kerala Story: 'द केरल स्टोरी' के समर्थन में उतरीं शबाना आजमी, आतंकवाद और विरोधियों को लेकर कही पते की बात

The Kerala Story: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म द केरल स्टोरी अपनी कहानी को लेकर जोरो शोरो पर चर्चा का विषय बनी हुई है, साथ ही इस फिल्म को लेकर हर तरफ विवाद और बयान भी चल रहे हैं। इस सबके बीच में हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा शबानी आजमी ने भी अपना बयान जारी किया है, इसको लेकर अब शबाना आजमी ने ट्वीट किया है और विरोध करने वाले को मुंह तोड़ जवाब दिया है।
गौरतलब है कि, द केरल स्टोरी जब से रिलीज हुई है, तभी से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर हालांकि देशभर के कई हिस्सों में विवाद लगातार जारी है। देश के कई हिस्सों में फिल्म की स्क्रीनिंग बंद कर दी गई है।
वहीं, रविवार के दिन चेन्नई समेत तमिलनाडु के कई सिनेमाघरों में द केरल स्टोरी की स्क्रीनिंग बंद करने का फैसला लिया गया है। लोगों के मुताबिक फिल्म की कहानी को गलत तरीके से पेश किया गया है।
द केरल स्टोरी को लेकर शुरुआत से ही विवाद जारी है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही उसे सिनेमाघरों में पहुंचने से रोकने के लिए भी कोर्ट में अर्जी दी गई थी। हालांकि कोर्ट ने सुनवाई के बाद इस पर रोक लगाने से साफ इनकार कर दिया था।
इस फिल्म को लेकर बॉलीवुड में भी लगातार सितारों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। बॉलीवुड के ज्यादातर कलाकार जिन्होंने फिल्म को देखा है, वह सभी इसका समर्थन कर रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस शबाना आजमी ने भी द केरल स्टोरी को लेकर ट्वीट किया है।
एक्ट्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा है - जो लोग द केरल स्टोरी पर रोक लगाने की बात करते हैं, वे उतने ही गलत है, जितने कि वह आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा पर बैन लगाना चाहते थे। एक बार किसी फिल्म को सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से सर्टिफिकेट मिल जाता है तो फिर किसी भी दूसरे कॉन्स्टिट्यूशन अथॉरिटी का कोई रोल नहीं रह जाता।
आपको बता दें कि शबाना आजमी से पहले कंगना रनौत और विवेक अग्रिहोत्री भी इसफिल्म के सपोर्ट में आए है। उन्होंने भी विरोध करने वालां को मुंह तोड़ जवाब दिया था। जाहिर है कि दर्शकों को भी फिल्म पसंद आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications
