जावेद अख्तर ने दिया शबाना आज़मी के एक्सीडेंट का ब्योरा - सोचा, सांसे चल रही हैं या नहीं
जावेद अख्तर ने पहली बार शबाना आज़मी के एक्सीडेंट के बारे में खुलकर बात करते हुए बताया कि एक्सीडेंट के बाद उनका पहला रिएक्शन क्या था? जावेद अख्तर ने बताया कि सबसे पहला रिएक्शन यही था कि क्या उनकी सांसे चल रही हैं।
ये ख्याल सुनकर किसी को भी धक्का लग जाएगा और दिल बैठ जाएगा। लेकिन वाकई अगर आपके किसी अपने के साथ ऐसी दुर्घटना हो तो शायद कोई भी सहम जाए।

गौरतलब है कि कुछ महीनों पहले, जावेद अख्तर, अपनी पत्नी शबाना आज़मी के साथ लोनावला अपना जन्मदिन मनाने जा रहे थे। हाईवे पर शबाना आज़मी की गाड़ी एक ट्रक से टकरा गई थी।


Click it and Unblock the Notifications











