शबाना आजमी पर रितिक का जादू सिर चढ़ कर बोला

गुजारिश की गैलरी देखें
शबाना ने कहा, "यदि मेरा एक बेटा होता, तो मैं चाहती कि वह ऋतिक जैसा हो। उनकी आंखें बहुत कुछ कहती हैं। उनके हाव-भाव, उनकी शारीरिक भाषा और चाल-ढ़ाल सब कुछ बेहद लुभावना है।" शबाना ने कहा, "मैं तो फिदा हो गई, अभिनेता हो तो ऐसा।" शबाना की इस प्रतिक्रिया से ऋतिक भी बहुत खुश हैं। ऋतिक कहते हैं कि उन्हें 'गुजारिश' में अभिनय के लिए अब तक जितनी भी सराहना मिली है उसमें शबाना की तारीफ सबसे अच्छी है।
ऐश्वर्या के पति व अभिनेता अभिषेक बच्चन और ससुर व महानायक अमिताभ बच्चन को भी यह फिल्म बेहद पसंद आई। अमिताभ ने फिल्म को जादुई बताया और कहा कि भंसाली ने पर्दे पर जादू बिखेरा है। उन्होंने कहा कि फिल्म में सभी ने बेहतरीन काम किया है।
उन्होंने अपनी बहू ऐश्वर्या के अभिनय के विषय में पूछे जाने पर कहा कि वह अपनी भूमिका में संयमित और मर्यादित रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











