..................... सारेगामापा के होस्ट से शान की विदाई, Shaan is leaving SA RE GA MA PA - Hindi Filmibeat

सारेगामापा के होस्ट से शान की विदाई

By Staff

काफी वर्षों से सारेगामापा और गजेन्द्र सिंह से जुडे गायक शान अब इस सारेगामापा और गजेन्द्र सिंह को छोड रहे हैं. 30 नवंबर से शुरू हो रहे सारेगामापा छोटे उस्ताद का संचालन शान नहीं बल्कि कोई और करेगा. शो के अचानक छोडे जाने से सभी हैरान हैं मगर गजेन्द्र सिंह अपना मुंह बंद रखते हुए सिर्फ इतना कह रहे हैं कि शान फिल्मों पर ध्यान देने के लिए उनका कार्यक्रम छोड रहे हैं.

शान के शो छोडने के दुख के साथ गजेन्द्र पर इस शो के होस्ट को ढूढने की ज़िम्मेदारी भी है. इसके लिए गज्जी स्टार वॉइस ऑफ इंडिया के प्रतियोगी प्रियानी वाणी तथा आभास जोशी का चयन किया है.

लंबे समय से सारेगामापा और गजेन्द्र से जुडे शान, गजेन्द्र के दाहिने हाथ के समान थे. गजेन्द्र की भारी आवाज़ इस बात का संकेत दे रही है कि वे इससे काफी दुखी है.

वैसे दर्शकों को के लिए भी यह काफी दुख की बात है कि इस शो के ज़रिए वे शान की होस्टिंग के साथ उनके गानों का भी लुत्फ उठाती थी. जहां तक गजेन्द्र ने शान की फिल्मों के प्रति करीब होने को शो के छोडे जाने का कारण बताया है वह हमें काफी नागवार लग रही है. क्यों ? अरे भई. अगर शान इस शो के कारण फिल्मों पर ध्यान नहीं दे पा रहे थे तो उन्होंने फिल्म “फना" के गीत “चांद सिफारिश जो करता" के लिए फिल्म फेयर एवार्ड कैसे जीतते? है ना सही सवाल...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X