'शादी के साइड इफेक्टस' ने पहले दिन कमाए 4.5 करोड़

एकता कपूर निर्मित साल की मोस्ट अवेटड फिल्म 'शादी के साइड इफेक्टस' ने पहले दिन औसत ही बिजनेस किया है। मुंबई, नोएडा, गुडगांव, दिल्ली में चालीस प्रतिशत ही पहले दिन बिजनेस किया है।

जो कि किसी भी फिल्म के लिए औसत और विद्या-फरहान की फिल्म के लिए बुरा कलेक्शन है। बड़े शहरों को मिला लिया जाये तो फिल्म ने पहले दिन मात्र 4.5 करोड़ की कमाई की है जो कि विद्या-फरहान की फिल्म के लिए अच्छा नहीं है।

Exclusive: हर मैरड कपल की दास्तां है 'शादी के साइड इफेक्टस'

हालांकि मार्केट ट्रेडर कह रहे हैं कि फिल्म वीकेंड पर रफ्तार पकड़ लेगी लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि जबरदस्त प्रमोशन करने के बावजूद विद्या-फरहान की लविंग-कॉमेडी फिल्म 'शादी के साइड इफेक्टस' ने पहले दिन सुस्त कमाई की है।

Did You Know: फरहान अख्तर शायर जावेद अख्तर और पटकथा लेखिका हनी ईरानी के बेटे हैं

गौरतलब है कि मालूम हो कि फिल्म 'शादी के साइड इफेक्टस' एकता कपूर प्रोडक्शन की है, फिल्म के निर्देशक साकेत चौधरी है। फिल्म 'प्यार के साइड इफेक्टस' की सीक्वेल है। फिल्म की चौतरफा तारीफ तो हो रही है लेकिन फिल्म ने पहले दिन बॉक्सऑफिस पर धीमी ही शुरूआत की है।

Did You Know: बहुमुखी प्रतिभा के धनी फरहान अख्तर शायर जावेद अख्तर और पटकथा लेखिका हनी ईरानी के बेटे हैं। जावेद अख्तर ने बाद में हनी ईरानी को तलाक देकर शबाना आजमी से शादी कर ली थी। हनी ईरानी ने कई हिट फिल्मों की कहानियां लिखी है लेकिन उनकी लिखी सबसे हिट कहानी फिल्म राजा हिंदुंस्तानी की है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X