'शादी के साइड इफेक्टस' फिल्म करने के बाद पता चला शादी का मजा: विद्या बालन
फिल्म 'प्यार के साइड इफेक्टस' के सीक्वेल की कहानी है यह फिल्म जो कि बेहद ही खूबसूरत ढंग से फिल्मायी गयी है यह कहना है अभिनेत्री विद्या बालन जिन्होंने यह बात फिल्म के लांचिंग से वक्त कही।
फिल्म के बारे में बात करते हुए विद्या ने कहा कि शादी के बाद महिलाओं की जिंदगी में बहुत बड़ा बदलाव आ जाता है लेकिन यह बदलाव जिंदगी में होता है जिसे कि महिलाओं को अपने में नहीं लाना चाहिए क्योंकि इसकी वजह से महिलाओं का जीवन खराब हो जाता है जो कि सही नहीं है। मेरी भी शादी हुई है लेकिन मेरे अंदर कोई चेंज नहीं आया है, यह कहना मेरा ही नहीं बल्कि उन लोगों का भी है जो कि मुझे भली-भांति जानते हैं।
तो वहीं फिल्म के हीरो फरहान अख्तर ने भी कहा कि 'शादी के साइड इफेक्टस' एक प्यार और कॉमेडी के चाशनी में लिपटी एक बेहद संजिदा कहानी है जिसे कि हर किसी को देखना चाहिए। मुझे लगता है कि यह फिल्म हर किसी को देखनी चाहिए, विद्या बालन को साथ काम करके बहुत अच्छा लगा, वह बेहद ही टैलेंटड अभिनेत्री हैं जिनके साथ बहुत कुछसीखने को मिला।
गौरतलब है कि साकेत चौधरी निर्देशित 'शादी के साइड इफेक्ट्स' 2006 में आई फिल्म 'प्यार के साइड इफेक्ट्स' का अगला भाग है। फिल्म में विद्या-फरहान के अलावा वीर दास, राम कपूर एवं गौतमी कपूर भी है।


Click it and Unblock the Notifications
