पड़ोसी के कुत्तों और बच्चों से तो हर कोई प्यार करता है

इन दिनों म्यूजिक चैनलों पर एक गाने और एक डॉयलाग ने सभी का ध्यान अपनी और खींचा है और वह गाना है 28 फरवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म शादी के साइड इफेक्टस का... गाने के बोल है.. 'ओएय पापे ब्याह करके पछताया'। शेरवानी पहनें औऱ दूल्हे बनें फरहान को देखकर हर कोई हतप्रभ है।

तो वहीं फिल्म का एक संवाद जिसमें फिल्म के हीरो फरहान अपनी पत्नी विद्या बालन से कहते हैं कि 'पड़ोसी के बच्चों औऱ कुत्तों से तो हर कोई प्यार कर लेता है तो इसका मतलब यह तो नहीं कि हम बच्चे पैदा कर ले' आज कल हर नये शादी शुदा मर्द की जुबान पर चढ़ा है।

देखें: शादी के साइड इफेक्टस के गाने

पिछले साल की सुपर-डूपर हिट फिल्म भाग मिल्खा भाग... से लोगों के दिलों में बसने वाले अभिनेता फरहान अख्तर की इस फिल्म से लोगों को बहुत सारी उम्मींदें हैं। मल्टी टैलेंटड फरहान ने पहली बार पर्दे पर कॉमिक रोल प्ले किया है जिसके प्रोमो देखकर हर किसी को इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।

तो वहीं फिल्म की अभिनेत्री विद्या बालन का रूप भी फिल्म के प्रोमो में काफी अलग है, मार्डन ड्रेसों में वह भले ही हद से ज्यादा मोटी लग रही हैं बावजूद इसके उनकी भाव-भंगिमायें और संवाद अदायगी ने फिल्म के प्रति लोगों की दिलचस्पी बढ़ा दी है।

ऊपर से फिल्म एकता कपूर प्रोडक्शन की है, जिनके साथ विद्या ने 'द डर्टी पिक्चर' जैसी सुपरहिट फिल्म दी थी, इसलिए लोगों को इस बार भी विद्या-एकता के संगम से एक बड़ी हिट की उम्मीद है। फिल्म के निर्देशक साकेत चौधरी है। फिल्म 'प्यार के साइड इफेक्टस' की सीक्वेल है। फिल्म 28 फरवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म का प्रमोशन जोरों पर है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X