अश्लील वीना को चैलेजिंग रोल का इंतजार
अपने जन्मदिन पर 137 किस का रिकार्ड बनाने वाली पाकिस्तानी अदाकार वीना मलिक का कहना है कि उन्हें अब भी ड्रीम रोल का इंतजार है। उनके पास काम तो है लेकिन वो भूमिका नहीं है जिसे वो शिद्दत से निभाना चाहती हैं। वीना को चैलेजिंग रोल का इंतजार है। वीना का कहना है कि वो आज अपनी भूमिकाओं से खुश तो हैं लेकिन संतुष्ट नहीं है।
आपको बता दें कि हिंदी फिल्मों के अलावा वीना कन्नड़ और तेलगू भाषाओं की फिल्मों में भी काम कर रही हैं। इन दिनों वो राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'जि़ंदगी 50-50' और राजीव रुइया की 'मुम्बई 125 कि.मी. 3डी' को लेकर काफी चर्चित हैं। इन सभी फिल्मों में वीना मलिक काफी ग्लैमरस और बोल्ड किरदारों में हैं।
आपको जानकर हैरत होगी कि वीना मलिक ने अपनी हॉलीवुड फिल्म 'दि सिटी दैट नेवर स्लीप्स' को प्रमोट करने का नया नुस्खा निकाला था। वीना ने अपने जन्मदिन पर किसिंग प्रतियोगिता रखी थी।
वीना मलिक ने जबसे भारत की सरजमीं पर कदम रखा है तब से ही उनके चौंकाने वाले अश्लील काम धड़ल्ले से जारी है। वो मैंगजिन के लिए टॉपलेस और एमएमएम कांड करके काफी सुर्खियां बटोर चुकी है। तो आने वाली फिल्मों में भी उन्होंने इंटिमेंट सींस की अति कर डाली है। देखते हैं उनका यह अश्लील रवैया उन्हें चैलेंजिग कोल दिलवा पाता है कि नहीं?


Click it and Unblock the Notifications












