सेक्सी ममता कुलकर्णी कैसे बन गयीं साध्वी?

आखिरकार गुमनामी के अंधेरे से निकलकर मीडिया के सामने आयीं नंबे के दशक की सेक्सी बाला ममता कुलकर्णी। बॉलीवुडजर्नलिस्‍ट डॉट कॉम में छपे इंटरव्यू के मुताबिक इस समय ममता कुलकर्णी ने आध्यात्म का जीवन अपना लिया है। ममता कुलकर्णी ने कहा है कि मेरे घरवाले भी नहीं जानते हैं कि पिछले 12-13 सालों से मैं कहां हूं? और क्या कर रही हूं? ममता कुलकर्णी ने कहा कि वह अपना सारा जीवन अब भगवान को समर्पित कर चुकी हैं।

इसलिए अब ममता कुलकर्णी एक आध्यात्म पर किताब भी लिख चुकी हैं जिसका नाम है 'ऑटोबायोग्राफी ऑफ एन योगिनी'। ममता कुलकर्णी से पूछा गया कि क्या वह फिल्मों में वापसी करेंगी तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि 'मुझे हंसी आ रही है, इस सवाल पर, आप ही बताइये कि क्‍या घी को फिर से दूध बनाना मुमकिन है? नहीं ना इसलिए अब मैं कभी भी दुनिया में वापस नहीं आ सकती हूं।

ममता कुलकर्णी ने कहा कि आज मेरे लिए शाहरूख-सलमान मायने नहीं रखते हैं बल्कि आज मेरे लिए केवल मेरे भगवान ही मायने रखते हैं। ड्रगतस्कर विक्की गोस्वामी से शादी के जवाब में ममता कुलकर्णी ने कहा कि मैं ना तो किसी से शादी की हैं और ना ही अब मैं शादी-शुदा हूं। हां मैं विक्की से प्यार करती हूं लेकिन मेरा पहला प्यार भगवान है, यह बात विक्की भी जानता है। मुझे खुशी है कि वह जेल से बाहर आ चुका है।

ममता कुलकर्णी ने कहा कि मैं पिछले 12 सालों से शीशा नहीं देखा है, ना ही मैं ब्यूटी पार्लर गयी हूं और ना ही मैंने मेकअप को हाथ लगाया है। मेरे लिए अब यह चीजें मायने नहीं रखती हैं।

आईये आपको दिखाते हैं ममता कुलकर्णी की ताजा तस्वीरें...

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X