कान के रेड-कार्पेट को सेक्सी मल्लिका ने बनाया आसमानी..
Pics: कान समारोह में मल्लिका शेरावत
जो कि आसमानी रंग का गाउन पहने जब रेड कार्पेट पर दिखायी दीं तो हर कोई बस हैरान ही रह गया। मल्लिका एक चार्मिंग व्यक्तित्व की मालकिन हैं लेकिन उनका स्काई ब्लू रूप किसी ने पहले नहीं देखा था जिसकी वजह से वो और भी आकर्षण का केन्द्र बन गयीं। खैर मल्लिका ने अपने दिलकश हुस्न से लोगों को चारों खाने चित्त कर दिया। आज की शाम कान की ओपनिंग सेरोमनी में ऐश्वर्या राय बच्चन भी शामिल होंगी। ऐश बीती रात ही अपनी बेटी आराध्या संग कान के लिए रवाना हो गयी हैं।
फ्रांस में आयोजित 67वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहले दिन मल्लिका शेरावत के अलावा हॉलीवुड एक्ट्रेसेस निकोल किडमैन, ब्लैक लिवली और जोए साल्डाना ने भी कैट वॉक किया और लोगों से वाहवाही लूटी। 15 मई से 25 मई तक चलने वाले इस कार्यक्रम में बॉलीवुड औऱ हॉलीवुड के चर्चित कलाकार शामिल होंगे।
पिछली बार की बात करें तो मल्लिका ने काफी विवादित बयान दिया था, जिसकी वजह से उनकी कान से लेकर भारत में काफी थू-थू हुई थी। मल्लिका ने कहा था कि भारत की सोच अप्रगतिशील है, यहां के लोग किसी भी महिला की तरक्की नहीं देख सकते हैं। यहां के लोग रूढिवादी परंपरा के हैं। मैंने महिलाओं की दशा बदलने की कोशिश की तो मुझे ही बुरा और गलत ठहरा दिया गया। भारत की इस गलत और गंदी मानसिकता के ही कारण मैं आधे दिन भारत में और आधे दिन अमेरिका में रहती हूं।
मल्लिका के इस बयान पर काफी हंगामा मचा था, जिसके बाद मल्लिका को भी अपनी गलती का एहसास हुआ था लेकिन उन्होंने इस बात पर माफी मांगने के बजाये चुप्पी साध ली थी। खैर इस बार उम्मीद की जा रही हैं कि मल्लिका कान में फिर से कोई विवादित बयान नहीं देंगी और ना ही अपना और अपने देश का मजाक बनवायेगी।


Click it and Unblock the Notifications












