अब 1.5 करोड़ के लिए सेक्सी मल्लिका विदेश में नाचेंगी
बॉलीवुड की खूबसूरत जलेबी बाई उर्फ हॉट मल्लिका शेरावत की हालत भले ही फिल्मी दुनिया में पतली हो लेकिन विदेशी धरती पर अभी भी उनकी पूछ है। तभी तो मल्लिका को वहां काम करने के जबरदस्त पैसे मिल रहे हैं। जिसका ताजा उदाहरण है मल्लिका शेरावत को अमेरिका में न्यू ईयर बैश पार्टी में स्टेज शो करने के लिए 1.5 करोड़ रुपये ऑफर हुए है जिसे मल्लिका ने झट से स्वीकार कर लिया है।
मालूम हो कि मर्डर गर्ल हॉट-सेक्सी मल्लिका शेरावत लॉस एंजिल्स की गाला पार्टी में परफार्म करेंगी। वैसे अभी तक नये साल में स्टेज शो करने वाली मल्लिका शेरावत बॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में थीं लेकिन इस बार यह तारिका मुंबई के पांच सितारा होटलों में नहीं नाचेंगी बल्कि गाला पार्टी में जलवे बिखेरेंगी। पिछले साल मल्लिका ने ट्यूलिप स्टार में भी करोड़ो रूपये में डांस किया था जिसके कारण उनके डांस के काफी चर्चे हुए थे।
पिछली बार एक और बात खास थी मल्लिका ने मुंबई के एक पांच सितारा होटल में नये साल में नाचने के लिेए प्रति मिनट चार लाख रुपये चार्ज किया था। इसलिए जब मल्लिका ने डांस थोड़ी देर में शुरू किया था तो उनका डांस देखने के लिए आये दर्शक एकदम से भड़क गये थे उन्होंने काफी हंगामा मचा दिया था। यही नहीं कार्यक्रम को दौरान लोगों ने मल्लिका को छूने की भी कोशिश की थी जिसके कारण मल्लिका को बीच में ही डांस छोड़ना पड़ा था।

Click it and Unblock the Notifications












